पुलिस स्मृति दिवस; एसपी बोले- जवानों की शहादत हमेशा याद रखें

0
transfar_dbcl_16978965006533d8343888a_21octpic2

अम्बाला 22 अक्तूबर | अम्बाला पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस स्मृति व झंडा दिवस मनाया गया। शहीद पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस पे श्रद्धांजलि दी। इस मौके पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने देश के लिए शहीद पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा ​कि देश की सीमा की रक्षा में लगे सैन्य बलों के बलिदान की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास किसी से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही साल 1959 में हुआ था। जब पुलिसकर्मी चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए थे।

उसकी याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। ये बात 21 अक्टूबर साल 1959 की है जब 10 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया था। तब तिब्बत के साथ भारत की 2500 मील की सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी भारत के पुलिसकर्मियों की थी। उस हमले में देश 10 वीर शहीद हो गए जबकि 7 अन्य बुरी तरह घायल हो गए थे। यही नहीं इन सातों घायल पुलिसकर्मियों को चीनी सैनिक बंदी बनाकर ले गए जबकि बाकी अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकलने में कामयाब रहे। 13 नवंबर 1959 को शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों का शव चीनी सैनिकों ने लौटा दिया। उन पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed