डोर टू ड़ोर कूड़ा उठाने के काम का ठेका खत्म होने के बाद कर्मचारियो को हटाने से रोष

नारायणगढ़ 20 अक्तूबर (वालिया) | नगरपालिका नारायणगढ़ ने घरों व दुकानों से कूड़ा उठाने का काम जींद की प्राइवेट कंपनी को दिया था। 13 सितम्बर को ठेका खत्म होने पर सेकेट्री नगरपालिका ने इसकी सूचना कर्मचारियो को 14 सितम्बर को दे दी थी। परंतु चेयरपर्सन ने कर्मचारियो को एक महीने 14 अक्टूबर तक काम करने के लिए अनुरोध किया था। इस पर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने शहरवासियों के हित मे उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। परंतु 19 अक्टूबर को सुबह चेयरपर्सन के पति अमित वालिया ने कर्मचारियो को स्पष्ट कह दिया कि वह अपनी मर्जी से काम करना चाहे तो करले। वेतन की चेयरपर्सन की कोई गारंटी नही होगी।
नगरपालिका कर्मचारी संघ की दर्शन लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी बाजार में जाकर व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयो से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे। कर्मचारियो को अभी तक पिछले डेढ़ महीने का वेतन नही मिला और आगे भी चेयरपर्सन के पति बिना वेतन काम करने के लिए कर्मचारियो से ही लिखकर देने की बात कह रहे है।
बैठक में मांगे साहिब, सतीश कुमार, दर्शन लाल, धर्मवीर, सुरेंद्र कुमार, आदर्श, संदीप, प्रदीप व सीटू नेता सतीश सेठी शामिल थे।