युवा कांग्रेसी सरकार से पूछेगें पीएम-अदाणी से संबधित सवाल- अंकुर मेहता

राहुल गांधी के मुददे पर अंबाला युवा कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान
शहज़ादपुर, 21 अप्रैल। अंबाला युवा कांग्रेस ने अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मामले में प्रधानमंत्री और अदाणी के संबंध को लेकर पोस्टकार्ड लिखे। यह बात हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं अंबाला ज़िले के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने शहज़ादपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होनें बताया कि युवा कांग्रेस पूरे देशभर में पोस्टकार्ड अभियान चला रहा है जिसके तहत पोस्टकार्ड लिखने के लिए वह लोगों के बीच जाकर पोस्टकार्ड लिखवाएगें।
पोस्टकार्ड के माध्यम से अदाणी द्वारा भाजपा को दिए गए फंड के बारे में भी सवाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टकार्ड के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मोदी और अदाणी के संबंध में सवाल पूछे हैं। अंकुर मेहता ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है जिससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही पूर्ण ढंग से विरोध की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं परंतु कांग्रेस पार्टी इस से डरेगी नहीं।
पूरे देश का युवा राहुल गांधी के साथ है और हरियाणा के आम जनमानस में इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने यह अभियान चलाया है। अंबाला ज़िले के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने बताया कि पत्र में भाजपा से सवाल किया गया है कि अदाणी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है, आपके अधिकारिक विदेशी दौरों के बाद अडानी को कितने ठेके मिले। कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपके प्रिय मित्र अदाणी दुनिया में 609 स्थान से आठ वर्षो में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति कैसे बना। आप अदाणी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहें। *इस अवसर पर प्रतिक चौधरी अध्यक्ष अंबाला शहरी, रोहित शर्मा प्रदेश सचिव, एडवोकेट गौरव राज, एडवोकेट विनीत, उधम सिंह नारायणगढ़ अध्यक्ष, बोबी सैनि उपाध्यक्ष अंबाला, गुरजंट सिंह जंटी, निखिल शर्मा मुलाना अध्यक्ष एवं अन्य युवा कांग्रेस साथि मौजूद थे।