हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर हरियाणा कांग्रेस का राजभवन कूच पुलिस ने रोका

0
WhatsApp Image 2023-03-13 at 15.20.59

दीपेन्द्र हुड्डा, उदयभान, अशोक मेहता सहित 50 से ज्यादा नेता हिरासत में लिए गए

चंडीगढ़ 13 मार्च | हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर हरियाणा कांग्रेस का राजभवन कूच सफल नहीं हो पाया। चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में ही कांग्रेसी नेताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं में तीखी नोंक झोंक हो गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित 50 से अधिक कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। 25 मार्च को सोनीपत में ‘पर्दाफाश रैली’ और 2 अप्रैल को यमुनानगर में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम से पहले हरियाणा कांग्रेस आज राजभवन तक पैदल मार्च शुरू हुआ। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उपस्थित नहीं रहे।

उनके स्थान पर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, अशोक मेहता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सूचना आयुक्त सहित विधायक मौजूद मार्च का नेतृत्व किया। कांग्रेस इस मार्च के जरिए उद्योगपति अडाणी के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर रही है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी हरियाणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज बुलंद कर रही है।दोपहर 12 बजे के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और MP दीपेंद्र हुड्डा जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (कोठी नंबर- 140 सेक्टर- 9, चंडीगढ़) से राज्यपाल भवन की तरफ मार्च शुरू हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

इसके बाद 14 से लेकर 21 तारीख तक चौधरी उदयभान खुद ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के समापन पर 25 मार्च को सोनीपत में बड़ी रैली होगी। चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता लगातार सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी-जेजेपी सरकार को उखाड़े फेंकने तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed