अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में दुल्हे पर केस दर्ज

0
2023_3image_21_35_23426489515

यमुनानगर (हरियाणा) 13 मार्च | हरियाणा के यमुनानगर के पुराना हमीदा में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। दुल्हा और एक अन्य पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संदीप के तौर पर हुई है। यहां पर 5 राउंड फायरिंग की गई थी।

हमीदा पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि आनंद कालोनी निवासी रोबिन की शादी का समारोह ज्योति पैलेस में था। शादी के बाद डोली लेकर बारात घर पर आई तो पड़ोसी छतों से डोली को देख रहे थे। इसी दौरान रोबिन के पड़ोसी संदीप सिंह ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इसके बाद रोबिन ने भी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इसकी किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

एसपीओ मनमीत सिंह के बयान पर पुलिस ने रोबिन और संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी। उसने चार राउंड फायर किए। जबकि एक फायर दुल्हा रोबिन ने किया। रोबिन फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed